मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक दिलीप आठनेरे के मार्गदर्शन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा ग्राम भीमखेड़ी में स्वदेशी जागरण अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने, स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा स्थानीय बाजार को सशक्त बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, उनके प्रति जागरूक रहने तथा अन्य लोगों को भी स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने एवं स्वदेशी के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर परामर्शदाता श्याम दलवी एवं वर्षा खुरसंगे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष कौशल देशभ्रतार, सचिव मीना धुर्वे, समाज कार्य के विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।


