गलेथा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों, स्वास्थ्यकर्मियों और आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एचआईवी से बचाव, जांच और उपलब्ध उपचार की जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच और संक्रमित व्यक्तियों से भेदभाव न करने पर विशेष जोर रहा।
अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर मुरैना के जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्रतिभागियों को सामान्य शब्दों और वाक्यों के संकेत सिखाने के साथ केंद्र की पुनर्वास सेवाओं की जानकारी दी गई।
सेवा से संकल्प अभियान के तहत ऊमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर और पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। शिविर में 14 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया और परिसर में 100 पौधे लगाए गए।