स्वच्छता अभियान 2026 के अर्न्तगत जिला चिकित्सालय शाजापुर द्वारा आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने एवं स्वच्छ भारत का निर्माण करने के उद्देश्य से आज जिला चिकित्सालय शाजापुर म.प्र. द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई। जिसमें स्वचछा के संबंध में आम जनता को जानकारी प्रदाय की गई। उक्त रैली में सिविल सर्जन डॉ. बी.एस. मैना, आर.एम.ओ. डॉ. दीपक पाटीदार, एवं समस्त विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टॉफ, उषा कार्यकर्ता एवं आउटसोर्स कर्मियों द्वारा भाग लिया गया।
महिला एवं बाल विकास
