श्योपुर शहर वितरण केन्द्र अंतर्गत 11 केव्ही लाइनों का दीपावाली पूर्व मेंटीनेंस कार्य होने से 24 अक्टूबर को 11 केव्ही पुलिस लाइन/किला फीडर से प्रातः 07 बजे से प्रातः 11 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। प्रबंधक वितरण केन्द्र शहर श्योपुर ने बताया कि 11 केव्ही पुलिस लाइन/किला फीडर से 24 अक्टूबर को प्रातः 07 बजे से 11 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी, जिसके चलते डॉक्टर कॉलोनी, तिरूपति कॉलोनी, बौद्धविहार कॉलोनी एवं पुलिस लाइन क्वाटर, आनंद नगर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
