कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) श्री ओमशक्ति यादव को प्रशंसा पत्र प्रदान किया। राज्यपाल श्री गेहलोत ने श्री यादव की कर्तव्यनिष्ठा, व्यावसायिक दक्षता एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शासकीय कार्यक्रमों के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल एवं गरिमा बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिया। उन्होंने श्री यादव के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना भी की।


