शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माढ़ोताल में युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
शासकीय संभागीय आईटीआई के प्राचार्य ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय संभागीय आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कई पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में 12वीं, आईटीआई तथा स्नातक उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शामिल होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
