जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत 16 नवंबर 2026 को जिले के ब्यौहारी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टों का वितरण करेंगे। वहीं लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राही को हितलाभ प्रमाण पत्र का वितरण, पोषण बास्केट किट का वितरण, इसके साथ ही बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को ऋण एवं अनुदान का लाभ वितरित किया जाएगा।

इसी क्रम में कृषकों को भी शासन की योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ प्रदान किए जाएंगे। स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के विस्तार एवं आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से क्रेडिट लिमिट का वितरण करेंगे।

जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समुदाय सहित विभिन्न वर्गों के पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।