मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग एवं मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार होमगार्ड लाइन सोनाघाटी कैंप में आपदा मित्र योजना के अंतर्गत 23 से 29 अक्टूबर तक सात दिवसीय द्वितीय सत्र का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पांचवे दिवस 27 अक्टूबर को विभिन्न आपदाओं से बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी गई।

पांचवा दिवस में बुनियादी खोज एवं बचाव के तरीके बताए गए, जिसमें खोज के तरीके आवाज देकर, लाइन सर्च, केनाइन खोज, ज्यादा विक्टिम मिलने की संभावना होती हैं। वी शेप, लीन टू क्लाप्स, कैंटीलीवर की जानकारी के साथ मॉक अभ्यास कराया गया। साथ ही भार उठाना एवं स्थिर करना की जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में मॉक ड्रिल किया गया जिसने अपर कलेक्टर श्री गोपाल सिंह वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, आपदा मित्र, होमगार्ड, सिविल डिफेंस वालेंटियर पत्रकार गण आम नागरिक उपस्थित रहे।