कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय छिन्दवाड़ा, जिला व्यापार उद्योग केन्द्र छिंदवाड़ा एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिंदवाड़ा द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था केम्पस के अन्दर, व्ही.आई.पी. रोड छिंदवाड़ा में 28 अक्टूबर 2026 बुधवार को प्रात: 11 से शाम 4 बजे तक किया गया है। रोजगार मेले में 06 कंपनियां उपस्थित रहेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन, समग्र आई.डी. (अनिवार्य) एवं संपूर्ण डॉक्यूमेंट/रिज्यूम के साथ निर्धारित तिथि व समय पर संस्था में उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी ने बताया कि रोजगार मेले में सुरूचि होजरी एंड ईलास्टिक प्रायवेट लिमिटेड बुटीबोरी नागपुर द्वारा सुपरवाईजर/लूममशीन ऑपरेटर/अप्रेंटिसशिप पदों के लिये योग्यता 10वीं/12वीं/आईटीआई के लिये वेतनमान 14000-17000 तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष, एजीस कॉल सेंटर छिंदवाड़ा द्वारा कस्टमर केयर एक्जुकेटिव पद के लिये शैक्षणिक योग्यता 12वीं/स्नातक के लिये वेतनमान 9500 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष, अंबुजा फाउंडेशन प्रायवेट लिमिटेड छिंदवाड़ा द्वारा इलेक्ट्रीशियन पद के लिये शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं, स्नातक, आईटीआई के लिये वेतनमान 10000-15000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष, भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) छिंदवाड़ा द्वारा केवल महिलाओं के लिये बीमा सखी पद के लिये योग्यता 10वीं एवं 12वीं पास के लिये वेतनमान 7000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 70 वर्ष, एनआईआईटी फाउंडेशन छिंदवाड़ा द्वारा ऑपरेटर पद के लिये शैक्षणिक योग्यता 12वीं/स्नातक पास के लिये वेतनमान 9500 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष एवं हनु सिक्यूरिटी सर्विसेस प्रायवेट लिमिटेड छिंदवाड़ा द्वारा सिक्युरिटी गार्ड/सुपरवाईजर पद के लिये शैक्षणिक योग्यता 8वीं/10वीं/12वीं, स्नातक के लिये वेतनमान 8000-17000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर्ष होना चाहिये।