मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिये शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 42वीं किश्त का अंतरण किया। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की मासिक आर्थिक सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। वहीं छिन्दवाड़ा जिले की 313056 लाड़ली बहनों को 45.16 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया।
छिंदवाड़ा जिले में भी समस्त परियोजनाओं एवं आंगनबाड़ियों में लाड़ली बहना हितग्राहियों की उपस्थिति में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा व सुना गया गया।