राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में 19 सितम्बर को बड़वानी जिले की निवाली तहसील में सिकल सेल एनीमिया जांच एवं उपचार का एक विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 58 रोगियों का परीक्षण किया गया, जिनमें 24 पॉजिटिव और 34 वाहक रोगी चिन्हित किए गए। सभी 58 रोगियों को सिकल सेल एनीमिया के नियंत्रण हेतु आयुर्वेदिक ऐड ऑन थेरेपी के तहत औषधियां वितरित कर लाभान्वित किया गया।