कृषि विज्ञान केन्द्र में बकरी पालन एवं कुक्कुट/पोल्ट्री पालन विषय पर 7 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु ईच्छुक प्रशिक्षणार्थियों के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन फॉर्म केवीके से प्राप्त करना होगा एवं फॉर्म को भरकर उसके साथ एक आधार कार्ड की फोटो कॉपी लगाकर केन्द्र में ही जमा करनी होगी।

यह पंजीयन की प्रक्रिया ऑफलाइन है।प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को बकरी पालन एवं पोल्ट्री पालन की पूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसमें सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल होगा। साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभ, परियोजना तैयार करना, मार्केटिंग, आहार एवं चारा प्रबंधन, रोग नियंत्रण, टीकाकरण, पशुधन बीमा आदि विषयों पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जायेंगे। यह प्रमाण पत्र सरकारी योजनाओं के लिए उपयोगी होगा।

सीटें सीमित हैं, इसलिए जल्द पंजीयन कराएं। अधिक जानकारी के लिये केवीके वैज्ञानिक (पशुपालन) श्री अमोल देशमुख मो.नं.- 90968-70449 से संपर्क किया जा सकता है।