सेवा संकल्प अभियान के महत्वपूर्ण एवं केंद्रीय घटक के रूप में सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार अंतर्गत जिले के 11 नगरीय निकायों में मेगा सेवा सेतु शिविरों का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाएगा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा अधिकारियों को शिविरों में गंभीरता के साथ आमजन को मौके पर ही योजनाओं का लाभ देने तथा समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं

जिले में 4 अक्टूबर को मंदसौर में संजय गांधी उद्यान में शिविर आयोजित होगा इसी प्रकार नगरी में नगर परिषद कार्यालय, गरोठ में नगर परिषद कार्यालय, सुवासरा में सुवासरा नाका, सीतामऊ में नगर परिषद कार्यालय,मल्हारगढ़ में डॉ अंबेडकर मांगलिक भवन, पिपलिया मंडी में नगर परिषद कार्यालय,नारायणगढ़ में नगर परिषद कार्यालय,भानपुरा में नगर परिषद कार्यालय तथा भैसोदा में नगर परिषद कार्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा आयोजन समय प्रातः 11:00 से शाम 4:00 बजे तक रहेगा शिविरों में शासन की फ्लैगशिप हितग्राही मूलक योजनाओं तथा राजस्व विभाग की नागरिक सेवाओं के लाभ मौके पर ही प्रदान किए जाएंगे