जिले में पुनः ई-विकास प्रणाली 2.0 अंतर्गत ई-टोकन के माध्यम से खरीफ सीजन रबी सीजन हेतु अग्रिम खाद का वितरण शुरु हो चुका है। जिसके अंतर्गत ई-टोकन द्वारा कृषकों को ICAR की फसलवार अनुसंशा अनुसार अथवा उससे अधिक मनचाहा उर्वरक प्रथमबार में ही प्राप्त हो सकता हैं।

जिले में पर्याप्त उर्वरकों का भण्डारण हैं। वर्तमान स्थिति में सहकारी एवं निजी क्षेत्र में 5670 मेट्रिक टन यूरिया, 1430 मेट्रिक टन डीएपी, 6273 मेट्रिक टन एनपीके एवं 2876 मे.टन एसएसपी खाद वितरण हेतु उपलब्ध है। खरीफ सीजन 2026 अंतर्गत आज दिनांक तक 49324 मेट्रिक टन यूरिया, 3912 मेट्रिक टन डीएपी, 8136 मेट्रिक टन एनपीके एवं 3271 मे. टन एसएसपी खाद का वितरण कृषकों को ई-टोकन प्रणाली एवं हाईब्रिड मोड पर किया जा चुका है।

आज दिनांक 10 सितम्‍बर 2026 को जिले के डबल लॉक केन्द्र गुना, राघौगढ़, मधुसूदनगढ, बीनागंज, कुंभराज, सहकारी समिति बमौरी, चटावदा, चीमरामपुर, देदला, धमनार, ढोलवाज, गढलाउजारी, हमीरपुर पाठी, झागर, कालोनी, खोकर लहरचा, मगरोड़ा, मावन, म्याना, नेगमा, परवाह, पेंची, रमडी, रानीखेजरा, तेलीगांव, तरावटा, विशनवाड़ा समिति, निजी उर्वरक विक्रेता डोली ट्रेडर्स बमौरी, प्रिंस कृषि सेवा केन्द्र परांठ, पूजा ट्रेडर्स सेनवोर्ड, राज ट्रेडर्स म्याना, आदित्य ट्रेडर्स कुंभराज, आदित्य कृषि सेवा केन्द्र आवन, पौसरिया कृषि सेवा केन्द्र गुना, बाकें बिहारी कृषि सेवा केन्द्र, मां निहाल देवी बिल्डिंग मटेरियल ऊमरी, गीता एग्रो सेल्स, अम्बिका एग्रो सेल्स गुना द्वारा ई-टोकन के माध्यम से डीएपी खाद का वितरण किया जा रहा हैं।

सभी किसान भाईयो से निवेदन है कि प्रत्येक विक्रय केन्द्र की टोकन संख्या निर्धारित होने से 01 दिन में निधित टोकन ही निर्मित किये जा सकते हैं। प्रत्येक दिन सुबह 10:00 बजे से नया स्टॉक अपडेट होता हैं। उस समय सभी ई-टोकन के माध्यम से निर्धारित मात्रा में खाद बुक कर सकते हैं।