कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा विगत दिनों रायसेन में महात्मा गांधी वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के परिपालन में वृद्धाश्रम परिसर में सुविधाओं के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण के कार्य कराए गए हैं। इसके तहत परिसर स्थित पार्क की साफ-सफाई, रंगरोगन एवं रिनोवेशन के साथ वरिष्ठजनों के बैठने के लिए बेंच भी लगाई गई हैं। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य वृद्धजनों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।