जिले के बरघाट नाका निवासी श्री विजय मंगोरे अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। अपनी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और शासन की योजना से मिले सहयोग के माध्यम से उन्होंने आत्मनिर्भरता की नई राह बनाई है। आज वे ई-रिक्शा का संचालन कर स्वयं के साथ अपने परिवार का भी बेहतर ढंग से भरण-पोषण कर रहे हैं।एडीप योजना के तहत मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलश्री विजय मंगोरे को वर्ष 2020 में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों की खरीद/फिटिंग हेतु सहायता योजना (एडीप योजना) के अंतर्गत मोटराइज्ड (बैटरी चालित) ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। एडीप योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके स्वतंत्र जीवन-यापन, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। योजना के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भी उपलब्ध कराई जाती है।बैटरी ट्राइसाइकिल मिलने से विजय की आवागमन संबंधी कठिनाइयां कम हुईं। इससे उन्हें दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिली और उनके भीतर आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भर बनने का संबल मजबूत हुआ। विजय के लिए यह ट्राइसाइकिल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनी।ई-रिक्शा को बनाया आजीविका का साधनशासन से मिले सहयोग से मिली नई ऊर्जा के साथ विजय ने अपनी आजीविका को मजबूत करने का निर्णय लिया। उन्होंने ई-रिक्शा खरीदा और सिवनी शहर में उसका संचालन शुरू किया। आज वे आत्मविश्वास के साथ ई-रिक्शा चलाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं।ई-रिक्शा संचालन से होने वाली आय से विजय न केवल अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं, बल्कि अपने परिवार का भी बेहतर ढंग से भरण-पोषण कर रहे हैं। उनकी मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।शासन की योजनाओं ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राहश्री विजय मंगोरे बताते हैं कि एडीप योजना के अंतर्गत मिली बैटरी ट्राइसाइकिल ने उनके जीवन में नई गति और आत्मविश्वास का संचार किया। इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत से ई-रिक्शा को आजीविका का माध्यम बनाया और आत्मनिर्भर जीवन की ओर कदम बढ़ाया।विजय शासन की योजनाओं एवं प्रशासन से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि दिव्यांगता उनकी प्रगति की राह में बाधा नहीं बनी। शासन से मिला सहयोग और स्वयं की मेहनत उनके लिए आत्मनिर्भरता का आधार बनी। वे शासन एवं प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।


