प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं संत शिरोमणि रविदास जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्री नागेन्द्र वशिष्ठ ने संत रविदास जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से समाज को प्रेम, करुणा, समानता एवं मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं को संत रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संत रविदास जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने आत्मसम्मान एवं सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविशंकर नाग ने स्वागत उद्बोधन में संत रविदास जी के जीवन परिचय एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके लोकप्रिय भजनों के सामाजिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की वाणी समाज में समरसता, सद्भाव एवं समानता की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविशंकर नाग सहित प्राध्यापक डॉ. सविता मसीह, डॉ. मानसिंह बघेल, डॉ. श्रुति अवस्थी, डॉ. लीडिया कुमरे, डॉ. मनोज कुमार टेम्भरे, डॉ. राम कुमार नायक, डॉ. टीकाराम सनोडिया एवं डॉ. सत्येन्द्र कुमार शेंडे उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. श्याम सिंह राहंगडाले ने उपस्थित समस्त प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों, अतिथि विद्वानों, जनभागीदारी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।