आगर-मालवा जिले के ग्राम भानपुरा निवासी श्री शिव सिंह सिसोदिया का सपना था कि अपना खुद का किराना व्यवसाय शुरू करें, पर पूंजी बाधा बन रही थी। उन्हें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी मिली। उन्होंने उद्योग विभाग में आवेदन किया। जिला प्रशासन के सहयोग से म.प्र. ग्रामीण बैंक, शाखा छावनी आगर द्वारा उनका प्रकरण स्वीकृत कर 3 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया। आज शिवसिंह अपना किराना स्टोर सफलतापूर्वक संचालित कर आत्मनिर्भर बन गए हैं। वे कहते हैं - "शासन की योजना ने मुझे रोजगार से जोड़ा, इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आभार।"
आगर मालवा / लाड़ली बहना




