बीएमओ डॉ. देवेंद्र मौर्य ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सिविल हॉस्पिटल आलोट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। साथ ही रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।