सेंट अलॉयसियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गौर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर विशेष व्याख्यान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री अशोक रोहाणी ने युवाओं को स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। वहीं नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज ने भी नशा मुक्ति के संबंध में अपने विचार दिये। रेडक्रॉस सोसाइटी से सुनील गर्ग ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई। शिविर में विद्यार्थियों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।






