जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुभाष जैन ने बताया कि आज 3 नवंबर को अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास मच्छी भवन जावरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से अपराजिता कार्यक्रम आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। प्रशिक्षण में कुल 50 बालिकाओं के द्वारा प्रशिक्षण लिया जा रहा था।
30 दिवस प्रशिक्षण का शुभारंभ 1 अक्टूबर से किया गया, जिसमें प्रशिक्षक राष्ट्रीय स्तर की कराटे की खिलाड़ी अंजुम बानो शेख के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
समापन दिवस के अवसर पर बालिकाओं के द्वारा सीखे गए आत्म रक्षा के गुर का प्रदर्शन किया गया, उसके पश्चात बालिकाओं में प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आई बालिकाएं को पुरूस्कृत कर प्रशिक्षु बालिकाओं को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती भारती डांगी के द्वारा की गई।

