सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 'कहानी सेवा की' श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं जिला सागर के ग्राम जनकपुर निवासी किसान श्री बलदेव सिंह की। किसान श्री बलदेव सिंह बताते हैं कि खेती-बाड़ी पर निर्भर परिवार के लिए कभी छोटी-छोटी जरूरतें भी बड़ी चुनौती थीं, लेकिन आज सरकारी योजनाओं ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी है।
श्री बलदेव बताते हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का नियमित लाभ मिल रहा है, जिससे खेती के खर्च में बड़ी राहत मिलती है। साथ ही फसल बीमा योजना ने फसल सुरक्षा का भरोसा दिया है। घर में उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर मिलने से अब चूल्हे के धुएं से छुटकारा मिला है और परिवार को स्वच्छ ईंधन की सहूलियत मिली है। इन योजनाओं से मिले सहयोग के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे ही जनहित के कार्य करते रहेंगे तो सभी गरीबों का उद्धार हो जाएगा।
