स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चो को पर्यावरणीय भौगोलिक एवं सामान्य ज्ञान एवं नैसर्गिक सौन्दर्य की अनुभूति कराने के उद्देश्य से शाला स्तर से लगाकर विकास खण्ड स्तर तक विभिन्न चरणो में सम्पन्न विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। मोगली उत्सव में छात्र- छात्राओ ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
जिले के शाजापुर, मो.बडोदिया, शुजालपुर, कालापीपल विकासखण्डो से चयनित प्रतिभाशाली जुनियर वर्ग से 06 एवं सीनियर वर्ग से 08 प्रतिभाशाली चयनित प्रतिभागियो की जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आज उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्रमांक 01 शाजापुर मे 11.30 पर आयोजित की गई। जिसमें छात्र - छात्राओ ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जिला स्तरीय मोगली बाल उत्सव के इस कार्यक्रम में सीनियर वर्ग में- सुमित पुष्पद, कु. अंजली प्रजापति शुजालपुर विकासखण्ड तथा जुनियर वर्ग में शिवम प्रजापति, कु. निकिता कुशवाहा विकासखण्ड शाजापुर का चयन किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिला स्तर से चयनित 04 विद्यार्थियो का समूह आगामी अक्टूबर 2026 को पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी में भाग लेगा।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री दीपा कीर, उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री हेमेन्द्र यादव, जिला नोडल एवं मास्टर ट्रेनर श्री संजय कुमार सोनी, श्री माखनलाल धानुक, जिला योजना अधिकारी श्री दीपक शर्मा, श्री रविन्द्र वर्मा, श्री लोकेश राठोर, श्री दिलिप जायसवाल, श्री दिनेश परमार, सरिता पाटीदार, प्रतिभा शुक्ला, सरिता उमठ एवं निता उपस्थित थी। क्विज का संचालन क्विज मास्टर श्री संजय सोनी एवं श्री माखनलाल धानुक ने किया।
