मप्र शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार रायसेन स्थित पीएमश्री स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में ब्यूटी पार्लर एवं कंप्यूटर संचार रोजगारपरक मासिक प्रशिक्षण सोमवार को सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ यूनुस खान ने बताया कि महाविद्यालय के 120 विद्यार्थियों द्वारा इस प्रशिक्षण में सहभागिता की गई, जिन्हें प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशासनिक अधिकारी डॉ इशरत खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दोनों ही प्रशिक्षणों के महत्व को समझाया।

कार्यक्रम में कम्प्यूटर प्रशिक्षिका यशिका चौधरी ने विद्यार्थियों से कहा कि वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में कंप्यूटर की ट्रेनिंग नितांत आवश्यक है, इससे न केवल विद्यार्थियों का समय बचता है बल्कि कार्य दक्षता में भी वृद्धि होती है। विद्यार्थियों द्वारा दोनों ही प्रशिक्षणों का फीडबैक भी व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में डॉ दीपक कुमार मीणा कला संकाय प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ नीरज मालवीय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ब्यूटीशियन प्रशिक्षक श्रीमती सपना गुरनानी, श्रीमती कृति राय, सुश्री पूर्णिमा त्रिपाठी, डॉ संजीव शर्मा, महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय प्रभारी श्री जीएस कुर्वेति, हिंदी विभाग अध्यक्ष श्रीमती कुसुम डूंगरवाल, वरिष्ठ ग्रंथपाल श्रीमती किरण सक्सेना सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।