जिले की लाड़ली बहनों के खातो में अंतरित हुई राशि उमरिया 13 सितंबर - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण किया। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 09 लाख 22 हजार 450 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता सीधे अंतरित की गई। उमरिया जिले की 1 लाख 7 हजार 969 महिलाओ के खातों में 15 करोड 85 लाख 17 हजार 500 रूपये अंतरित हुए। कार्यक्रम का कार्यक्रम सीधा प्रसारण जिले मे देखा एवं सुना गया।