सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत थीम पर जिलेके विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की जिला स्तरीय प्रदर्शनी सोमवार को आयोजित की गई।

मेरे सपनों का भारत थीम के द्वितीय चरण के तहत आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी में चित्रकला प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का प्रदर्शन किया गया, प्रदर्शनी का जनप्रति‍निधियों, अभिभावकों एवं आमजन द्वारा अवलोकन किया गया जनप्रतिन‍िधियों द्वारा चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र का वितरण भी किया गया।

सेवा-संकल्‍प अभियान अन्‍तर्गत आगामी चरण में विद्यालय स्‍तर पर चयनित हुए विद्यार्थी 26 सितंबरको ज़‍िला स्‍तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।