सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान गतिविधि के तहत महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बड़ागांव धसान ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। स्वच्छता अभियान में स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों के परिसर, आसपास के क्षेत्र तथा विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की गई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के साथ स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। चिकित्सा कर्मियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व को रेखांकित करते हुए नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।