ग्राम पंचायत लेदरा की रहने वाली अन्नू बैगा ने नल-जल योजना से अपने परिवार को मिल रही सुविधा और राहत के अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि योजना के पहले गांव में पानी के लिए काफी परेशानी होती थी। पानी के लिए एक-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता था और कई बार पर्याप्त एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो पाता था।
उन्होंने बताया कि पानी की समस्या के कारण ग्रामीणों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पानी के लिए लाइन में लगना पड़ता था और समय भी काफी खर्च होता था। गंदा पानी मिलने के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होती थीं।
नल-जल योजना के घर तक पहुंचने के बाद अब उन्हें नियमित रूप से शुद्ध पानी उपलब्ध हो रहा है। इससे पानी के लिए होने वाली परेशानी कम हुई है और समय की भी बचत हो रही है। ग्रामीण महिला ने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली सुविधा के लिए वे हर महीने निर्धारित भुगतान भी करती हैं।
उन्होंने कहा कि घर तक पानी पहुंचने से परिवार को काफी सुविधा मिली है और पहले की अपेक्षा परेशानियां बहुत कम हुई हैं। उन्होंने नल-जल योजना के माध्यम से घर तक पानी पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।




