राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी के साथ गति देने के उद्देश्य से 8 अक्टूबर 2026 को देशभर में टीबी मुक्त भारत टीम का शुभारंभ किया जाएगा। इसी क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम कल सीएमएचओ कार्यालय में प्रात 11 बजे से आयोजित किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला तथा विकासखण्ड स्तर पर गठित टीम भी सहभागिता करेगी। केन्द्रीय स्तर पर आयोजित हो रहे इस कार्यकम का सीधा प्रसारण भी देखा जायेगा। साथ ही विकासखंड छैगांव माखन एवं जावर की टीबी मुक्त घोषित पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत के प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।



