उज्जैन, 7 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान एवं आंगन मिलन सेवा के अंतर्गत जिले में संपर्क जारी है। नागदा की रहने वाली श्रीमती रिंकू खैरवार की पुत्री पल्लवी को लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत कक्षा छठी में 26 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिली, जिससे उनकी किताबें और यूनिफॉर्म की आवश्यकता पूरी हो जाएगी।वर्तमान में पल्लवी आठवीं कक्षा में पढ़ रही हैं। उनका सपना है कि उनकी बेटी खूब पढ़े और आत्मनिर्भर बने। इस कार्य में लाड़ली लक्ष्मी योजना उनकी सहयोगी बनी है और लाड़ली है।


