उज्जैन, 7 अक्टूबर। आंगनबाड़ी केंद्र 81, नागदा की रहने वाली गुड्डी कुंवर को शासकीय योजनाओं की जानकारी नहीं थी। उन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गर्भावस्था में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी गई।योजना में पंजीकरण के बाद गुड्डी कुंवर की नियमित जांच हुई। पोषण आहार भी मिलता था। टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। योजना में उन्हें पौष्टिक आहार के लिए क्रमशः 3,000 और 2,000 रुपये, कुल 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके लिए गुड्डी कुंवर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती हैं।
महिला एवं बाल विकास



