"आयुष्मान भारत योजना" के माध्यम से गंभीर बीमारी का उपचार और ऑपरेशन जैसी महंगी चिकित्सा सुविधाएं पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क उपलब्ध हो रही हैं। खालवा विकासखंड के ग्राम पटाल्दा निवासी श्री नरेंद्र महाजन की बेटी वेदांशी का उपचार भी आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से निःशुल्क हुआ। वेदांशी के पिता श्री नरेंद्र महाजन ने बताया कि उनकी बेटी को जन्म से आंतो में परेशानी थी, पेट में दर्द की शिकायत होने पर चिकित्सक को दिखाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की आंतों में समस्या है और इसके लिए बेटी का ऑपरेशन करना पड़ेगा। चिकित्सकों की सलाह पर हमने अपनी बेटी को उपचार एवं ऑपरेशन के लिए एम्स अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया। श्री महाजन ने कहा की परिवार के लिए बेटी का ऑपरेशन कराना बड़ी आर्थिक चुनौती थी। मेरी बेटी के ऑपरेशन के लिए हमारे पास पर्याप्त आर्थिक साधन नहीं था।ऐसे समय में "आयुष्मान भारत योजना" मेरे परिवार के लिए मददगार साबित हुई। मेरी बेटी वेदांशी का ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पूरी तरह निःशुल्क किया गया। उपचार एवं ऑपरेशन के लिए परिवार को किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ा। आयुष्मान कार्ड की मदद से मेरी बेटी का ऑपरेशन बिना किसी खर्च के हो सका। उन्होंने कहा ऑपरेशन के बाद मेरी बेटी वेदांशी अब पूरी तरह स्वस्थ और तंदुरुस्त है। "आयुष्मान भारत योजना" से मिली मदद के लिए किया आभार व्यक्त
श्री महाजन ने कहा बेटी के स्वस्थ होने से परिवार में खुशी का माहौल है। नरेंद्र महाजन ने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से मिली निःशुल्क उपचार सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना जैसी जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार की चिंता से राहत मिली है।




